वायरल वीडियो से विवादों में घिरा सदर थाना

सुपौल : बात खाकी वर्दी की हो तो विवाद अक्सर जुड़ ही जाता है. विवाद अक्सर पुलिस की सामाजिक तौर पर कार्यशैली को लेकर होती है, लेकिन इस बार विवाद का बिंदु कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो विवाद की जड़ में है. जिसमें खाकी वर्दी में एक पुलिस कर्मी सदर थाना […]
सुपौल : बात खाकी वर्दी की हो तो विवाद अक्सर जुड़ ही जाता है. विवाद अक्सर पुलिस की सामाजिक तौर पर कार्यशैली को लेकर होती है, लेकिन इस बार विवाद का बिंदु कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो विवाद की जड़ में है. जिसमें खाकी वर्दी में एक पुलिस कर्मी सदर थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किसी महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है. जाहिर है, थाना, वर्दी व मंदिर तीनों की मर्यादा टूट रही है. वीडियो करीब एक सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा है.
हालांकि महिला कौन है और कहां से आयी है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है. न ही पुलिस कर्मी का चेहरा स्पष्ट हो रहा है, लेकिन वीडियो में इतना स्पष्ट तौर पर प्रतीत हो रहा है कि आशिक मिजाज इस पुलिस कर्मी के आपत्तिजनक कार्य में महिला का भी भरपूर सहयोग उसे प्राप्त हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










