Bihar Inter Spot Admission 2026: 5 से 11 अगस्त तक मिलेगा नामांकन का मौका

बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28 के लिए स्पॉट एडमिशन की तारीख 11 अगस्त तक बढ़ गई है। छात्र अब रिक्त सीटों पर कॉलेज में जाकर नामांकन ले सकते हैं।

सीवान: इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में अब तक नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने ओएफएसएस के माध्यम से होने वाले स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब जिले के इंटर कॉलेजों और प्लस-टू विद्यालयों में रिक्त सीटों पर 5 अगस्त से 11 अगस्त तक नामांकन कराया जा सकेगा.

ओएफएसएस पोर्टल पर देख सकेंगे रिक्त सीटें

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी ओएफएसएस पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी देख सकते हैं. इसके बाद संबंधित इंटर कॉलेज या प्लस-टू विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर स्पॉट एडमिशन करा सकते हैं. सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के पात्र छात्र-छात्राएं भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन ले सकेंगे.

स्लाइड-अप करने वाले छात्रों के लिए भी निर्देश

बीएसईबी ने स्लाइड-अप विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिन छात्रों ने पहले चयन सूची के आधार पर नामांकन लेने के बाद स्लाइड-अप का विकल्प चुना था, लेकिन नए आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लिया, उनका पूर्व नामांकन स्वतः निरस्त माना जाएगा.

ऐसे विद्यार्थियों को स्पॉट एडमिशन के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसलिए संबंधित विद्यार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की सलाह दी गयी है.

स्कूल-कॉलेजों को रोजाना अपडेट करना होगा नामांकन का विवरण

शिक्षा विभाग ने सभी इंटर कॉलेजों और प्लस-टू विद्यालयों को रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रतिदिन हुए नामांकन का विवरण ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करना होगा. सभी संस्थानों को 12 अगस्त तक अंतिम ऑनलाइन अपडेट अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा.

अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें विद्यार्थी

विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नामांकन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें. विद्यार्थियों को समय रहते संबंधित संस्थान में संपर्क कर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गयी है, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >