सीवान पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को पकड़ा, घर से देशी कट्टा भी बरामद, खुला चौंकाने वाला राज

Siwan Police: वीडियो में अवैध हथियार से फायरिंग करते दिख रहे युवक की पहचान होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन वीडियो 4 साल पुराना निकला.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Police:
सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो ने युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. वीडियो में अवैध हथियार से फायरिंग करते दिख रहे युवक की पहचान होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान देशी कट्टा और कारतूस बरामद होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

वायरल वीडियो से खुला राज

सीवान पुलिस को 13 जून को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक अवैध हथियार से फायरिंग करता नजर आ रहा था. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. सत्यापन के दौरान युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी बसंत कुमार के रूप में की गई. पहचान होते ही पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

घर पर पड़ा पुलिस का छापा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने आरोपी के घर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. बरामदगी के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में कबूला सच

पुलिस पूछताछ में बसंत कुमार ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक वही है. हालांकि उसने दावा किया कि यह वीडियो लगभग चार वर्ष पुराना है. बावजूद इसके, उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए, 26 और 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है. सीवान एसपी ने कहा कि जिले में हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर बनाए हुए है. किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार का प्रदर्शन, फायरिंग या वीडियो वायरल करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध हथियार दिखाना पड़ सकता है भारी

इस कार्रवाई के जरिए सीवान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चाहे वीडियो पुराना हो या नया, यदि उसमें अवैध हथियार का इस्तेमाल सामने आता है और जांच में तथ्य सही पाए जाते हैं, तो कानून अपना काम करेगा. हर्ष फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी.

Also Read: सीवान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बढ़ा सस्पेंस, किस सीट पर बचेगी किसकी दावेदारी, जानिए कैसे होगा तय?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >