Siwan News : नगरपालिका चुनाव की तैयारी तेज, सीवान के मास्टर ट्रेनर्स को मिली प्रथम रैंकिंग

Siwan News : लगन और उत्साह से प्रशिक्षण लेकर सीवान को दिलाई प्रथम रैंकिंग

Siwan News (मनीष गिरि) : जून-जुलाई में संभावित नगरपालिका निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के द्वारा विभिन्न जिलों के एक-एक निर्वाची पदाधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मल्टी पोस्ट एस थ्री ईवीेएम के माध्यम से चुनाव संपन्न कराया जाना है. 25 मई से 27 मई तक निर्धारित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण हेतु एक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज अनीता सिन्हा तथा दो मास्टर ट्रेनर्स के रूप में संजय कुमार और अजीत कुमार शर्मा की प्रतिनियुक्ति की गई. प्रशिक्षण में औरंगाबाद, सारण, पूर्वी चंपारण और सीवान के मास्टर ट्रेनर्स और निर्वाची पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण की समाप्ति पर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने सभी मास्टर ट्रेनर्स की दक्षता की जांच की और उसमें सिवान जिले को फर्स्ट रैंकिंग प्रदान की गई.

राज्य निर्वाचन आयुक्त से प्रशंसा पाकर बढ़ाया सीवान का मान

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहेल अहमद और कमलेश कुमार बैठा ने बताया कि विचार विमर्श के बाद मास्टर ट्रेनर संजय कुमार और अजीत कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए किया गया. इन्होंने बड़ी लगन और उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और राज्य निर्वाचन आयुक्त के माध्यम से प्रशंसा प्राप्त करके सीवान जिला का मान बढ़ाया. सीवान जिले में निर्वाचन कार्य हेतु मास्टर ट्रेनर संजय कुमार और अजीत कुमार शर्मा ने जो सम्मान प्राप्त किया है उसके लिए जिले के निर्वाचन प्रशिक्षण कोषांग को इन पर गर्व है.

Also Read : सीवान में बंदरों को आम खिलाना पड़ा भारी, दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >