Siwan News : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ दरोगा रवि शरण राम का अंतिम संस्कार

Siwan News : बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में भावुक हुआ पूरा गांव

Siwan News (अफजल अनवर) : महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव में बुधवार का दिन मातम में डूबा रहा.उन्नाव में सड़क हादसे के दौरान मौत के बाद सब इंस्पेक्टर रवि शरण राम का पैतृक गांव विशुनपुर महुआरी में जैसे ही पार्थिव शरीर लाया गया.गांव में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.मां, पत्नी,बेटे व बेटियों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था.सिवान से उनका पार्थिक शरीर लगभग 11.30 बजे गांव में लाया गया. मृत दरोगा रवि शरण राम की पत्नी और बेटी को संभालना मुश्किल हो रहा था.मृत दरोगा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.पुलिस अधिकारियों ने गार्ड आफ आनर के साथ शोक सलामी दी. इस दौरान मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम रहीं. मृतक रवि चरण राम वर्तमान में सीवान पुलिस लाइन में पदस्थापित थे और नवंबर माह में नौकरी से रिटायर होने वाले थे.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में सीवान के दरोगा की गई जान

सीवान पुलिस की टीम 24 भी को एक कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी.पेशी के बाद वह दिल्ली से बिहार लौट रहे थे,तभी मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे लखनऊ – आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए. इसी दुर्घटना में दरोगा रवि चरण राम ने भी दम तोड़ दिया.इसके पहले सारण डीआईजी निलेश कुमार, एसपी पूरण कुमार झां, एसडीपीओ अमन,थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने गार्ड ऑफ आनर के साथ शोक सलामी दी. उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किया. अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. स्थानीय विधायक हेमनारायण साह,मुखिया आलोक सिंह भी शोकाकुल परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की.

फूल-मालाओं के साथ गांव ने अपने लाल को दी अंतिम विदाई

मृत दरोगा शिव चरण राम का पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ अपने लाल को श्रद्धांजलि दी. अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.हर कोई रवि शरण राम की कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर भावुक नजर आया. अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया. बड़े पुत्र 32 वर्षीय राजू कुमार राम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी.इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. दिवंगत रवि शरण राम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके तीन पुत्र हैं,राजू कुमार राम, सोनू कुमार (27 वर्ष) और दीपक कुमार (25 वर्ष)। वहीं उनकी दो पुत्रियां अंजली कुमारी और चंदा कुमारी की शादी हो चुकी है. रवि शरण राम के निधन से पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गहरा शोक है. लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.गांव में हर तरफ बस एक ही चर्चा रही. इलाके ने अपना एक सच्चा और कर्मठ बेटा खो दिया.

Also Read : सीवान में बंदरों को आम खिलाना पड़ा भारी, दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >