सीवान में शहजाद अली के परिवार को छत देंगे RLM नेता असगर मस्तान, दो कमरों के मकान की रखी नींव

Siwan News: परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए आरएलएम नेता असगर मस्तान ने न केवल परिजनों से मुलाकात की, बल्कि दो कमरों का मकान बनवाने की पहल करते हुए उसकी नींव भी रख दी.

सीवान से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के शिवराजपुर गांव में शहजाद अली हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं. परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए आरएलएम नेता असगर मस्तान ने न केवल परिजनों से मुलाकात की, बल्कि दो कमरों का मकान बनवाने की पहल करते हुए उसकी नींव भी रख दी. इस कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

पति की हत्या के बाद बदहाल जिंदगी

शहजाद अली की हत्या के बाद उनकी पत्नी मोबिना खातून और चार मासूम बच्चों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी. बताया गया कि मकान के नाम पर सिर्फ ईंटों की दीवारें थीं और ऊपर कर्कट रखकर किसी तरह परिवार गुजर-बसर कर रहा था. बरसात और गर्मी के मौसम में हालात और भी मुश्किल हो गए थे.

पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए असगर मस्तान

शनिवार की शाम आरएलएम नेता असगर मस्तान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार की स्थिति का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से दो कमरों का घर बनाने की घोषणा करते हुए निर्माण कार्य की नींव रखी. उनके इस कदम को स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल बताया.

चार मासूमों के भविष्य की चिंता

असगर मस्तान ने कहा कि शहजाद अली की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है. ऐसे में समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि इस परिवार की हरसंभव मदद की जाए, ताकि चारों बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

हत्यारों के सामाजिक बहिष्कार की मांग

आरएलएम नेता ने कहा कि शहजाद अली की हत्या में शामिल लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में फरार चल रहे सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

पीएम आवास से लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष तक की मांग

असगर मस्तान ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि राज्य आपदा राहत कोष और पीएम आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को आवास सहायता उपलब्ध कराई जाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद देने की भी मांग की गई.

दूधमुंही बच्ची की सहायता के लिए भी उठी आवाज

उन्होंने कहा कि शहजाद अली की सबसे छोटी बच्ची के लिए भी विशेष सहायता की जरूरत है. मुख्यमंत्री कन्या योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से बच्ची और परिवार को लाभ पहुंचाने की पहल की जानी चाहिए.

क्षेत्र में हो रही पहल की सराहना, मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

घर निर्माण की दिशा में उठाए गए इस कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है. इस दौरान समाजसेवी इरशाद अली, लॉरेंस सरकार, क्यामुद्दीन साईं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

न्याय और सहारे की उम्मीद में परिवार

शहजाद अली की हत्या के बाद परिवार अभी भी सदमे में है, लेकिन मदद के लिए आगे बढ़ते लोगों से उन्हें नई उम्मीद मिली है. अब परिवार को प्रशासनिक सहायता, न्याय और स्थायी आश्रय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

Also Read: बिहार में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली, पहले भी जा चुका है जेल, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >