सीवान में भाई ने भाई के परिवार पर किया जानलेवा हमला, 4 लोगों की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

Siwan News: सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह
Siwan News:
सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

जमीन के विवाद में भाई बना हमलावर

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सरीफ महतो के पुत्र शिवजी महतो पर आरोप है कि उन्होंने भूमि विवाद को लेकर अपने भाई बांके प्रसाद, भतीजा दिलीप महतो, भतीजी अनिशा कुमारी और भाभी आरती देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल

हमले में घायल सभी लोगों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. घायलों का इलाज जारी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही विवाद के पीछे की वजह और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जमीन विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना के बाद उसुरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गांव में नजर बनाए हुए है.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं. इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोग प्रशासन से मामले का जल्द समाधान और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में 10 जून से बिना ट्रांजिट पास नहीं चलेगा बालू-गिट्टी का वाहन, नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, जा सकते हैं जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >