सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फॉर्मर आईडी जरूरी : अपर समाहर्ता

Siwan News : कृषि विभाग और अंचल कार्यालय संयुक्त रूप से चला रहे अभियान

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : सरकार के निर्देश पर किसानों का फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य अंचल कार्यालय एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से चल रहा है. बुधवार को अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम ने औचक निरीक्षण करते हुए बड़कागांव एवं चोरौली गांव का दौरा किया. बिना पूर्व सूचना पहुंचे अपर समाहर्ता को देखकर सुबह करीब 10 बजे लोगों में चहल-पहल बढ़ गई. चोरौली गांव में उन्होंने सीओ धीरज कुमार पाण्डेय से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कई आवश्यक निर्देश दिए.इसके बाद बड़कागांव में किसानों को फॉर्मर आईडी बनवाने के लिए आगे आने को प्रेरित किया.

अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि फॉर्मर आईडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रमाण पत्र होगा, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी.सरकार इस कार्य को प्राथमिकता दे रही है.इस मौके पर हल्का कर्मचारी रोहित कुमार, कृषि समन्वयक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >