सीवान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली मोटरसाइकिल यात्रा, डीएम समेत अधिकारियों ने लिया हिस्सा

सीवान में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में एक शानदार मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में डीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, तिरंगा लेकर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया.

Har Ghar Tiranga Abhiyan: सीवान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गयी. संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित यात्रा का शुभारंभ गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र पार्क से हुआ. यहां से मोटरसाइकिल यात्रा श्रीनगर, भंटापोखर होते हुए जीरादेई स्थित राजेंद्र शिशु उद्यान पहुंची. करीब 14 किलोमीटर की यात्रा के बाद इसका समापन हुआ.

डीएम समेत कई अधिकारियों ने लिया हिस्सा

यात्रा में जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित की.

लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का दिया संदेश

मोटरसाइकिल यात्रा के माध्यम से आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया. प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गयी.

डीएम ने की जिलेवासियों से अभियान में शामिल होने की अपील

जिला प्रशासन ने आमजनों को भी 'हेलमेट जरूर लगाएं' का संदेश देते हुए सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने की अपील की. जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है. उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >