सीवान: बांका के हैकाथॉन में सिसवन पॉलिटेक्निक की तीन टीमों ने मारी बाजी, मेडीटेक टीम रही प्रथम

सीवान के राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बांका में आयोजित हैकलिथ हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. संस्थान की तीन टीमों ने प्रतियोगिता के शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाया, जिसमें मेडीटेक टीम ने पहला पुरस्कार जीता.

Siwan News : सिसवन प्रखंड के बावंडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बांका में आयोजित हैकलिथ हैकाथॉन में शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में संस्थान की तीन टीमों ने शीर्ष पांच में जगह बनाकर तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और टीम भावना का परिचय दिया.

संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कई राउंड की मूल्यांकन और तकनीकी प्रक्रिया के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक सीवान की मेडीटेक टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं स्मार्ट सेफ्टी टीम तृतीय और स्मार्ट व्हील चेयर टीम पांचवें स्थान पर रही.

मेडीटेक टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेडीटेक टीम में टीम लीडर नमित कुमार के साथ अनुज कुमार और सोनू कुमार शामिल थे. टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी.

टीम के सदस्यों ने बताया कि ज्यूरी ने उनके प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे भविष्य की एक बड़ी जरूरत से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया और टीम का उत्साहवर्धन किया.

स्मार्ट सेफ्टी टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

स्मार्ट सेफ्टी टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया. टीम का नेतृत्व चंदन कुमार ने किया. टीम में अमन कुमार शर्मा और शुभम कुमार तिवारी भी शामिल रहे. टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी.

स्मार्ट व्हील चेयर टीम पांचवें स्थान पर

स्मार्ट व्हील चेयर टीम ने भी शीर्ष पांच में जगह बनाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया. टीम के लीडर सरफराज हुसैन थे. उनके साथ राहुल कुमार तिवारी और प्रिंस कुमार टीम में शामिल रहे. टीम को पांचवें स्थान के लिए ट्रॉफी प्रदान की गयी.

तीनों टीमों की सफलता पर संस्थान में उत्साह

एक ही प्रतियोगिता में संस्थान की तीन टीमों के शीर्ष पांच में स्थान हासिल करने से छात्रों और शिक्षकों में उत्साह है. प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने तकनीकी प्रोजेक्ट और नवाचार के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >