महेंद्रनाथ मंदिर श्रावणी मेला: सीवान में ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Mahendranath Temple Traffic Plan : सीवान के प्रसिद्ध महेंद्रनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है. 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी इस प्लान के तहत बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है.

Mahendranath Temple Traffic Plan : सीवान के प्रसिद्ध महेंद्रनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहने वाले इस ट्रैफिक प्लान का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और मंदिर मार्ग पर यातायात का दबाव कम करना है. पुलिस ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

श्रावणी मेले के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

महेंद्रनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीवान पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर यह व्यवस्था 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मेले के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना है.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

इन मार्गों पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

जारी निर्देश के अनुसार रघुनाथपुर बाजार से चैनपुर बाजार और चैनपुर बाजार से रघुनाथपुर बाजार की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का परिचालन गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक तथा रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसी अवधि में सिसवन-तिलौता नहर से चैनपुर बाजार की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी.

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फ्यूल वाहन, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. ऐसे वाहनों का परिचालन पूर्ववत जारी रहेगा.

चार पहिया वाहनों के लिए बनाई गई पार्किंग व्यवस्था

महेंद्रनाथ मंदिर आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग चैनपुर-रघुनाथपुर रोड स्थित बलिया कोठी स्टैंड में की जाएगी. इसके अलावा मंदिर से एक किलोमीटर पूर्व और एक किलोमीटर पश्चिम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.

ग्रामीण सड़क पर चार पहिया और डीजे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

चैनपुर-रघुनाथपुर रोड से मंदिर की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर चार पहिया वाहनों और डीजे वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस मार्ग पर केवल दोपहिया वाहन और पैदल श्रद्धालुओं को ही आने-जाने की अनुमति होगी, ताकि भीड़ के दौरान आवागमन बाधित न हो.

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें. किसी भी आपात स्थिति में डायल-112, जिला कंट्रोल रूम 06154-242000 अथवा यातायात थाना के मोबाइल नंबर 9031827226 पर संपर्क किया जा सकता है.

Also Read : सीवान: महाराजगंज के मध्य विद्यालय पटेढ़ा में पांच शिक्षक मिले गायब, एसडीओ ने रोका वेतन और मांगा जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >