सीवान के मैरवा रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की साप्ताहिक बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा

मैरवा रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई साप्ताहिक बैठक में अस्पताल और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार ने जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए.

Marwa Referral Hospital: मैरवा रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अस्पताल एवं क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर चर्चा हुई.

बैठक के दौरान एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित कर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र की स्थिति और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली गयी. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गयी.

स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार ने कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचना चाहिए. उन्होंने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर लाभुकों से संपर्क बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

कर्मियों ने बतायीं क्षेत्र की समस्याएं

बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और कार्यों के दौरान आने वाली परेशानियों को भी रखा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाना प्राथमिकता है. इसके लिए अस्पताल के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सभी स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है.

बैठक में एएनएम सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >