नेपाल-तिब्बत त्रासदी में बड़हरिया का युवक लापता, 26 अगस्त से नहीं मिला कोई सुराग

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी के बाद बड़हरिया प्रखंड का 26 वर्षीय सूरज कुमार लापता है. 26 अगस्त से उससे संपर्क न होने से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हैं.

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी के बाद बड़हरिया प्रखंड के माधोपुर पंचायत स्थित छक्का टोला निवासी 26 वर्षीय सूरज कुमार के लापता होने की सूचना है. सूरज कुमार, राजेश कुमार के पुत्र बताए जाते हैं. बीते चार दिनों से सूरज से संपर्क नहीं होने के कारण परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हैं.

परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त के बाद से सूरज कुमार से कोई संपर्क नहीं हो सका है. 26 अगस्त की सुबह करीब 9:09 बजे सूरज के मोबाइल नंबर से परिजनों के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आया था. इसके करीब तीन मिनट बाद 9:12 बजे उसके व्हाट्सऐप नंबर पर अंतिम बार ऑनलाइन (लास्ट सीन) देखा गया. इसके बाद परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी.

नेपाल में रहकर चलाता था टायर की दुकान

बताया जाता है कि करीब दो दशक पूर्व सूरज कुमार के छोटे भाई विक्की कुमार ने नेपाल के बेत्रावती क्षेत्र में टायर की दुकान खोली थी. सूरज कुमार भी बाद में वहीं रहकर टायर की दुकान चलाने लगा. वह लंबे समय से नेपाल में रह रहा था.

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में हुई त्रासदी के बाद से सूरज का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गयी है. परिजनों को आशंका है कि त्रासदी के दौरान वह किसी परेशानी में फंस गया हो सकता है.

परिचितों के माध्यम से भी तलाश जारी

सूरज के परिजन लगातार उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. नेपाल में रह रहे परिचितों और अन्य लोगों के माध्यम से भी उसकी तलाश की जा रही है. परिजनों ने बताया कि अब तक सूरज के सुरक्षित होने या उसके ठिकाने के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है.

चार दिनों से बेटे से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार के लोगों का बुरा हाल है. परिजन जल्द से जल्द सूरज के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >