सीवान: पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित महाकाल मंदिर परिसर के छठ घाट और कोइरीगांवा पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी ने किया.
इस दौरान छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए. मौके पर मौजूद लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.
पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार : बाल्मीकि कुमार अश्विनी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने ऑक्सीजन के महत्व को महसूस किया और यह समझा कि पर्यावरण संरक्षण कितना आवश्यक है.
उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और खाली जमीनों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने को कहा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर
पौधरोपण को जन अभियान बनाने की अपील
बाल्मीकि कुमार अश्विनी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य देने के लिए पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है.
कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद जुल्फिकार अहमद उर्फ मीठू बाबू, पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा, संतू चौधरी, डब्ल्यू वर्मा, सुमित कुमार, रितेश कुशवाहा, कमलोद प्रसाद सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
