Siwan News: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने 34 वारंट का निष्पादन करने के साथ पांच मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी की.
पुलिस के अनुसार विशेष अभियान में सबसे अधिक 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी शराब से जुड़े मामलों में हुई. इसके अलावा वारंट के चार, चोरी के एक, आर्म्स एक्ट के एक, अपहरण के एक तथा अन्य कांडों से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
90 लीटर अवैध शराब बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसके अलावा एक साइकिल भी जब्त की गयी. पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
विभिन्न मामलों में 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 29 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला. अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों का निष्पादन करना है.
अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार, आपराधिक गतिविधियों और फरार आरोपितों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सघन कार्रवाई जारी रहेगी.
कार्रवाई एक नजर में
- 36 अभियुक्त गिरफ्तार
- 34 वारंट का निष्पादन
- 5 कुर्की की कार्रवाई
- 26 शराब से जुड़े मामलों में गिरफ्तार
- 90 लीटर अवैध शराब बरामद
- 1 साइकिल जब्त
- ₹29 हजार जुर्माना वसूला
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
