विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मध निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा जाहिदपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुपरी. मध निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा जाहिदपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा जाहिदपुर निवासी सुरज साह के पुत्र जयराम साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध दरोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सब्जी बाजार से बाइक चोरी

पुपरी. नगर स्थित सब्जी बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई है. इस संबंध में बाइक मालिक पुपरी गांव निवासी श्रीराम पंडित के आवेदन पत्र पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि अपना बाइक सब्जी बाजार में लगाकर सब्जी खरीदने चले गए. जब वापस लौटा तो बाइक गायब था.

दो लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विधुत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनिय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए आवापुर उतरीं निवासी असगर अली, भूलन चौक निवासी अमीरीलाल पासवान को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार उपभोक्ता असगर अली व अमीरीलाल पासवान के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. असगर अली 36446 व अमीरीलाल पासवान 54301 पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >