भिसा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भिसा हॉल्ट के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से सवारी कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृ

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भिसा हॉल्ट के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से सवारी कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 46 वर्ष बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सुबह 9.30 बजे के करीब भिसा हॉल्ट के आगे डुमरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस व स्थानीय पुलिस को दी. बाद डुमरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >