बैरगनिया में पांच संदिग्ध युवक गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने रविवार की शाम डुमरवाना स्थित स्टेशन के पूर्वी लेवल क्रासिंग के समीप से पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है.

बैरगनिया. थाने की पुलिस ने रविवार की शाम डुमरवाना स्थित स्टेशन के पूर्वी लेवल क्रासिंग के समीप से पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, भास्कर सिनेमा कुली टोला, डुमरवाना निवासी ओपीन पासवान के पुत्र पंकज कुमार तथा राम गोविंद पासवान के पुत्र धनंजय कुमार, नप क्षेत्र के वार्ड नंबर छह शिवनगर निवासी गणेश राम के पुत्र सुनील कुमार, सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंग गांव निवासी इंद्र पांडे के पुत्र अंबरीश पांडे एवं पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी गणेश राम के पुत्र रंजीत राम के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने बताया कि एएसआइ कविता कुमारी के नेतृत्व में निकली गश्ती टीम द्वारा संदिग्ध कार्यकलाप तथा पहचान छुपाने के लिए बीएनएसएस के धारा 128 के तहत गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >