वाहन की चपेट में आने से परसपट्टी निवासी सीता राय की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के विजय पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के विजय पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के खजुरिया परसपट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय सीता शरण उर्फ सीता राय के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >