नानपुर में आपाधापी बरकरार

नानपुर : नोटबंदी के 15 दिन बाद भी नानपुर में आपाधापी बरकरार है. प्रखंड के बैंकों में अब भी भीड़ बरकरार है. लोग रोजाना बैंक पहुंच कर रुपयों की निकासी के लिए कतार में लगते है, लोग कतार में खड़े ही रह जाते है और कैश समाप्त हो जाता है. लिहाजा लोगों की परेशानी थम […]
नानपुर : नोटबंदी के 15 दिन बाद भी नानपुर में आपाधापी बरकरार है. प्रखंड के बैंकों में अब भी भीड़ बरकरार है. लोग रोजाना बैंक पहुंच कर रुपयों की निकासी के लिए कतार में लगते है, लोग कतार में खड़े ही रह जाते है और कैश समाप्त हो जाता है. लिहाजा लोगों की परेशानी थम नहीं रहीं है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक नानपुर में बुधवार को रुपये की निकासी करने आए मो साबिर व मनीष पासवान आदि ने बताया कतार में लगने के बाद भी रुपयों की निकासी नहीं हो पा रहा है.
बैंक में पैसा कम रहने के कारण बगैर निकासी ही घर लौटने को विवश होना पड़ रहा है. जबकि शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया की रुपयों की निकासी के लिए रोजाना बैंक में 300 से 400 लोगों की भीड़ उमड़ रहीं है. जबकि वितरण के लिए मुख्य शाखा से महज चार से पांच लाख रुपये ही मिल है. हम प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की दर से लोगों को रुपये दे रहे है. इसके चलते काफी लोगो को बगैर पैसा वापस होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










