बारिश के बीच घर पर गिरा वज्रपात, बाल-बाल बचा परिवार

शेखपुरा के मंदना गांव में बारिश के दौरान एक घर पर आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में परिवार सुरक्षित है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।

फोटो शेखपुरा. जिले में मानसून की दस्तक के साथ बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बीच वज्रपात की घटना ने एक परिवार की परेशानी बढ़ा दी. सदर प्रखंड के औधे पंचायत स्थित मंदना गांव में बुधवार की शाम एक मकान पर वज्रपात होने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और घर में लगे कई विद्युत उपकरण जल गए. घटना में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार गांव निवासी मिथिलेश पांडेय के घर की छत पर लगे धार्मिक ध्वजा पर शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश के दौरान वज्रपात हुआ. तेज धमाके के साथ ध्वजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि छत में बड़ा छेद हो गया तथा आसपास की दीवारों में दरारें पड़ गईं. गृहस्वामी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के मुख्य द्वार पर खड़े थे. अचानक तेज गर्जना के साथ जोरदार धमाका हुआ और चिंगारी उठने लगी. इसके बाद छत पर लगा ध्वजा टूटकर बिखर गया. उन्होंने बताया कि वज्रपात के कारण बैटरी इनवर्टर, टीवी, फ्रिज, पंखा, मोबाइल चार्जर समेत अन्य विद्युत उपकरण जल गए. इस घटना में दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. वज्रपात से गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >