शेखपुरा : 'सांसद आपके द्वार' कार्यक्रम में पहुंचे शंभू शरण पटेल, स्कूल में ओपन जिम की घोषणा

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में 'सांसद आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने चेवाड़ा प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने स्कूल परिसर में ओपन जिम की स्थापना की घोषणा की, जिससे छात्रों और युवाओं को लाभ होगा.

Sheikhpura News : भाजपा के "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत छठियारा मध्य विद्यालय पहुंचे, जहां उनके सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने सांसद का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आसपास के कई गांवों के लोग मौजूद रहे.

क्षेत्र के विकास में सांसद की भूमिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच ने कहा कि जिस मध्य विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया है, उसके निर्माण में सांसद शंभू शरण पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि सांसद लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं और गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं. उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं.

स्कूल में ओपन जिम की घोषणा

अपने संबोधन में सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के विकास को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है. उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय परिसर में सांसद निधि से ओपन जिम की स्थापना कराई जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के युवा भी इसका लाभ उठा सकें. इसके अलावा विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण, परिसर का सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक विकास कार्य भी जल्द कराए जाएंगे. सांसद की इन घोषणाओं के बाद विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं के बीच काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष स्थानीय समस्याएं भी रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया है. इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Also Read : 10 दिन बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, देवपुरी गांव में बहाल हुई नल-जल योजना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >