रोहतास में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, सवारी गाड़ी से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; 3 गिरफ्तार

शिवसागर में पुलिस ने एनएच-19 पर वाहन जांच के दौरान 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Rohtas News : रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड क्षेत्र में शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक सवारी गाड़ी से करीब 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने शराब के साथ गाड़ी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

सवारी गाड़ी की तलाशी में मिली शराब

पुलिस के अनुसार, एनएच-19 पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान कुदरा की ओर से आ रही एक सवारी गाड़ी को पुलिस ने रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया.

तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डालमियानगर थाना क्षेत्र के गांगोली गांव निवासी जमुना सिंह के 38 वर्षीय पुत्र रिंकू सिंह, कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी स्वर्गीय नंदलाल साह के 40 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू साह और सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वेदा गांव निवासी राजकुमार नट के 38 वर्षीय पुत्र सुनील नट के रूप में हुई है.

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया और आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शराब कारोबार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सवारी गाड़ी से तीन लोगों को करीब 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है.


फोटो- गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
फोटो- गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >