रोहतास में आज बदलेगा मौसम, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

रोहतास जिले में रविवार, 2 अगस्त को मौसम बदलेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की आसार हैं.

Rohtas Weather : रोहतास जिले में रविवार 2 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

दिनभर बादल, 32 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादलों और बारिश के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से रोहतास जिले में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. लगातार वर्षा होने पर निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है.

प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. साथ ही गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है.

किसानों और वाहन चालकों के लिए विशेष सलाह

मौसम को देखते हुए किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े कार्य मौसम के अनुसार करने की सलाह दी गई है. वहीं वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, फिसलन वाली सड़कों पर गति नियंत्रित रखने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक जिले में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >