रोहतास: राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में रोहतास के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक, शालू सिंह राजपूत ने लगातार दूसरी बार रचा इतिहास

पटना में आयोजित छठी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप 2026 में रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. शालू सिंह राजपूत और नजम खान ने अलग-अलग स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की.

Rohtas Gatka Championship: पटना के राजेंद्र नगर खेल भवन में आयोजित छठी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप 2026 में रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते. जिला गतका कोच सुधाकर कुमार (रितेश मिश्रा) के नेतृत्व में रोहतास की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. जिले के करीब 200 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का बेहतर प्रदर्शन किया.

अंडर-25 फरी सोटी स्पर्धा में शालू ने जीता रजत

अंडर-25 वर्ग की फरी सोटी स्पर्धा में करूप-बभनी पंचायत निवासी शालू सिंह राजपूत ने रजत पदक हासिल किया. अनिल सिंह की बेटी शालू ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है.

नजम खान ने पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता पदक

वहीं, अंडर-30 वर्ग की सिंगल सोटी स्पर्धा में नजम खान ने रजत पदक जीता. नूर आजम खान के बेटे नजम ने पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर गतका संघ के अध्यक्ष सैयद शाकिर इमाम और सचिव शालू कुमारी ने बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर समाजसेवी सत्यानंद कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य जंगलेशपुरा और जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल के मिथिलेश कुमार ने भी बधाई दी.

उचित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास से आगे बढ़ेंगे खिलाड़ी

जिला कोच सुधाकर कुमार ने कहा कि रोहतास के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से रोहतास गतका के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >