रोहतास के टेढ़का मोड़ के समीप अचानक पलटी कार, युवक की दर्दनाक मौत, कई घायल

जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

Rohtas News: (तिलौथू से राकेश कुमार) जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतक की पहचान बड़िहा गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है .

टेढ़का मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटी कार

जानकारी के अनुसार दीपक कुमार अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ सासाराम से कार पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान तिलौथू थाना क्षेत्र के टेढ़का मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. कार पलटने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए . हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई .

गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .

पुलिस ने शुरु की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

Also Read: रोहतास में सब्जी के भाव, सबके थाली हो रहे हैं लाल, जानिए फल और अनाज मंडी के दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >