रोहतास: करकटपुर के वृद्ध हत्याकांड में तीन पर केस, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, दो महिलाएं भी नामजद

अकोढ़ीगोला के करकटपुर में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rohtas News : रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के करकटपुर निवासी 65 वर्षीय पारिखा राम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित अकुली भुइया उर्फ झमट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रविवार सुबह नहर किनारे मिला था शव

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बराढ़ी गोला नहर के किनारे एक वृद्ध का शव मिला था. बाद में उसकी पहचान करकटपुर निवासी पारिखा राम के रूप में हुई. घटना के बाद मृतक के पुत्र सुरेंद्र राम ने बराढ़ी गोला नहर निवासी अकुली भुइया उर्फ झमट, कबूतरी देवी और नेपुरी देवी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए अकोढ़ीगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

धमकी देने का भी लगाया गया आरोप

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना कांड संख्या 284/26 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अकुली भुइया उर्फ झमट को करकटपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अकुली भुइया ने पूर्व में मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक का दो नामजद महिला आरोपितों से संपर्क था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे पारिखा राम घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश में वे बराढ़ी गोला नहर स्थित भुइया टोली पहुंचे और आरोपितों के घर का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. अगले दिन सुबह उनका शव नहर किनारे मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >