. 27 अप्रैल 2026 को तिलक व 30 अप्रैल को जिसकी बारात निकलने वाली थी. लेकिन, घर से बारात के पहले ही उसकी अर्थी निकल गयी. दरिहट निवासी राजदेव पाल के 25 वर्षीय बेटे गोलू कुमार की सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गयी. घटना के जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना से हर कोई स्तब्ध था. हर कोई घटना की जानकारी लेना चाहता था. लेकिन घटना के बाद आयरकोठा पुलिस उसे इलाज कराने सदर अस्पताल सासाराम ले गयी. जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान बेटे की मरने की खबर सुनकर उसकी मां उर्मिला देवी मूर्छित हो गयी. पड़ोस की महिलाएं उसे संभालने में लगी थी. वह जब भी होश में आती, चीखती चिल्लाती और बेहोश हो रही थी. रोते-रोते कह रही थी कि बेटे की शादी की तैयारी कर रही थी. उसकी शादी कर घर में बहू लाना था. सब खत्म हो गया. मेरे बेटा छोड़कर चला गया. पिता बेटे के देखकर फफक रहे थे. अपने को संभालते हुए बेटे के अर्थी के पीछे पीछे चल रहे थे. वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि गोलू की शादी होने वाली थी. 27 अप्रैल को तिलक आने वाली थी और 30 अप्रैल को शिवसागर बारात जाने वाली थी. लेकिन परिवार अरमान को बीच में ही छोड़ गोलू दूसरी दुनिया का सफर पर निकल गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.