शादी के चार दिन बाद ससुराल से भागी दुल्हन प्रेमी संग हिलसा से गिरफ्तार

पटना के एक घर से गहना सहित अन्य सामान बरामद

अकोढ़ीगोला़ क्षेत्र के बांक गांव से शादी के चार दिन बाद ही फरार नयी नवेली दुल्हन नालंदा जिले के हिलसा में प्रेमी संग पकड़ी गयी. पूछताछ में दुल्हन का सामान पटना के एक मकान से पुलिस ने बरामद कर लिया. गिरफ्तार प्रेमी जोड़े को अकोढ़ीगोला की पुलिस अपनी हिरासत में ले ली. इस संबंध में सोमवार को अकोढ़ीगोला थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने बताया कि 12 फरवरी को बांक गांव से भागी दुल्हन लवली को उसके प्रेमी संग नालंदा जिले के हिलसा से गिरफ्तार कर लिया गया है. दुल्हन का सामान भी पटना के उसके एक मित्र के घर से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी राजेंद्र चौधरी की बेटी लवली की शादी आठ फरवरी को अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी अमरीचंद चौधरी के बेटे चंदन कुमार से हुई थी. शादी के चार दिन बाद ही 12 फरवरी की रात लवली अपने प्रेमी औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के पिराही गांव के लतीफपुर रहमान के बेटे मोहम्मद अली के साथ भाग निकली थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नालंदा जिले के हिलसा में दोनों हैं. दोनों को हिलसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अकोढ़ीगोला पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने दुल्हन के साथ सामान को पटना स्थित विकास कुमार के किराये के मकान में रखा हुआ बताया. बरामद सामान में दो ट्रॉली बैग, एक जोड़ी पायल, मांग टीका, नथिया, कंगन, झुमका, साड़ी, लेडीज सूट, शृंगार पर्स, एक प्रेशर कुकर, मिक्सर ग्राइंडर आदि शामिल है. गौरतलब हो कि बांक गांव का चंदन कुमार अपनी शादी के दो दिन बाद ही अपनी सरकारी ड्यूटी के लिए पटना चला गया था. इस बीच दुल्हन लवली 12 फरवरी की देर रात अपने प्रेमी के साथ घर के पीछे के दरवाजे से अपना सामान लेकर फरार हो गयी थी. उसकी फरारी को लेकर दूल्हे के भाई ने दुल्हन व उसके प्रेमी सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >