कुश्ती में यूपी के धर्मेंद्र व जलालपुर के पप्पू पहलवान ने मारी बाजी

सासाराम के सिंगुही गांव में बिहार, दिल्ली व यूपी के पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला

सासाराम के सिंगुही गांव में बिहार, दिल्ली व यूपी के पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला फोटो-5- दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करतीं मेयर काजल कुमारी व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम सदर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सासाराम नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 स्थित सिंगुही गांव में सूर्य मंदिर गौतम बुद्ध स्थान के पास सोमवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम की मेयर काजल कुमारी ने फीता काटकर किया. दंगल में बिहार, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के नामी पहलवानों ने अपने-अपने दांव आजमाये. पहलवानों के हर दांव पर दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजती रही. अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सह जिलास्तरीय पहलवान राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, सचिव सुधीर मेहता और समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी ने संयुक्त रूप से दंगल का संचालन किया. प्रतियोगिता में जिले के अलावा सीमावर्ती जिलों और विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहलवान पहुंचे थे. दंगल में सत्येंद्र पहलवान, अभिषेक पहलवान, मोहन पहलवान और सर्वजीत पहलवान सहित कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समिति के अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, मेडल, गुलदस्ता और नगद राशि देकर सम्मानित किया. आयोजन समिति के अनुसार यह दंगल प्रतियोगिता वर्ष 1996 से लगातार आयोजित की जा रही है और क्षेत्र में खेल तथा पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के धर्मेंद्र और जलालपुर के पप्पू पहलवान विजेता घोषित हुए. उन्हें पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलॉन, बिहार प्रांत यादव महासभा के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह, सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह, जगरोपन सिंह, कामेश्वर सिंह, ललन दुबे, उपेंद्र मिश्र, उदय पाल, अशोक कुमार सिंह आजाद, रवि वचन ओझा, धर्मेंद्र कुशवाहा, राम नरेश, अतुल प्रसाद, अनिल सिंह, मुखिया ओमप्रकाश, डॉ सचिन कुमार सिंह, विजय महतो, डॉ अमित कुमार सिंह, प्रताप सिंह यादव, संतोष कुशवाहा, अरविंद सिंह और अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >