पानी से भरे चाट में पलटा बोलेरो, भोजपुर के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव का रहनेवाला था मृत व्यक्ति

हादसा. तिलक समारोह में भाग लेकर बोलेरो से अपने घर भोजपुर लौट रहे थे लोग लाइट खराब होने के कारण दूसरे वाहन की रोशनी के सहारे चला रही थी गाड़ी करगहर-समहुता पथ पर कौआडिह गांव के पास हुआ हादसा, मचा कोहराम भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव का रहनेवाला था मृत व्यक्ति फोटो-11- पानी भरे चाट में पलटा बोलेरो ए- सीएचसी में इलाजरत घायल प्रतिनिधि, करगहर करगहर-समहुता पथ पर कौआडिह गांव के पास शनिवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे चाट में पलट गया. इससे बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत व्यक्ति की पहचान भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव निवासी 65 वर्षीय कामेश्वर राय के रूप में की गयी है. घायलों में खवनी गांव निवासी मृतक कामेश्वर राय के 30 वर्षीय बेटे उज्जवल राय और खवनी गांव निवासी रामाआश्रय राय के 29 वर्षीय बेटे भोला राय शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेरो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए करगहर स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसारर, करगहर थाना क्षेत्र के समहुता गांव में शनिवार की शाम मधुरेंद्र राय के घर भोजपुर जिले के खवनी गांव से तिलक आया था. तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात में एक बजे के लगभग कुछ लोग एक बोलेरो पर सवार होकर अपने गांव खवनी लौट रहे थे. लेकिन, बोलेरो की लाइट खराब होने के चलते चालक उसे अन्य गाड़ियों की लाइट के सहारे चला रहा था. इसी दौरान कौआडिह गांव के समीप जहां एक मोड़ है, बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे चाट में पलट गया. इससे बोलेरो में सवार 65 वर्षीय कामेश्वर राय की मौत पानी में डूबने से हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत होता है. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >