Sasaram News : फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में सोमवार की शाम शंकर स्पोर्ट्स क्लब की नई जर्सी का अनावरण अनुमंडल पदाधिकारी प्रिया रानी ने किया. इस दौरान क्लब के 20 खिलाड़ियों को नई जर्सी प्रदान की गयी.
टीम भावना के साथ खेलने की एसडीओ ने दी सलाह
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीओ प्रिया रानी ने कहा कि फुटबॉल टीम गेम है. इसमें व्यक्तिगत स्वार्थ के बजाय टीम भावना के साथ खेलना जरूरी है. खिलाड़ियों को सेल्फिश होकर खेलने के बजाय सही समय पर एक-दूसरे को पास देकर गोल करने का प्रयास करना चाहिए.
बच्चों में दिख रही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने की प्रतिभा
एसडीओ ने छोटे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि बच्चों में भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की प्रतिभा दिखाई दे रही है. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास करने की सलाह दी.
Also Read : हाटा नगर में कुर्की वारंट के तामीला के दौरान फरार वारंटी गिरफ्तार
फुटबॉल से रही है रोहतास की पहचान : जिला खेल पदाधिकारी
जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने कहा कि रोहतास की पहचान फुटबॉल से रही है. आने वाले समय में जिले को स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के साथ बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता की भी मेजबानी करनी है. उन्होंने बताया कि जिले से हर वर्ष खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए होता है.
खेल संघ के पदाधिकारियों ने किया एसडीओ का स्वागत
कार्यक्रम में रोहतास जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह, रोहतास जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह और बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक राहुल सिंह ने एसडीओ प्रिया रानी का स्वागत किया.
Also Read : चैनपुर में पिता-पुत्र समेत तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये
खिलाड़ियों को जर्सी और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की कही बात
दिनेश सिंह ने खिलाड़ियों को जर्सी और खेल सामग्री उपलब्ध कराने के साथ प्रतियोगिताओं में आर्थिक सहयोग देने की बात कही. कार्यक्रम के अंत में रोहतास जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
