Sasaram News : सासाराम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने शुक्रवार को सासाराम-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलखंड में उपलब्ध अवसंरचना, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया.
गढ़नोखा, बिक्रमगंज और हसन बाजार हॉल्ट का निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने गढ़नोखा, बिक्रमगंज और हसन बाजार हॉल्ट पर उतरकर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया. उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया.
अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा
बिक्रमगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का भी डीआरएम ने निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को प्रभावित नहीं होने देने पर बल दिया.
Also Read : कोचस नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 14 पार्षदों ने निविदाओं की जांच की मांग उठायी
रेल संरक्षा को लेकर कर्मचारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संबंधित कर्मचारियों से रेल संरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं और सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कर्मचारियों की काउंसलिंग करते हुए उन्होंने हर परिस्थिति में नियमों और मानकों का पालन करने तथा संरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी.
Also Read : रोहतास में पत्थर खनन उद्योग फिर शुरू होने की जगी उम्मीद, स्थानीय लोगों की भागीदारी की मांग
स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
डीआरएम उदय सिंह मीना ने स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है.
Also Read : सासाराम में टेंपो से 45.5 किलो गांजा बरामद, दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार
