रोहतास में नाला उखाड़कर छोड़ा दो लोग खुले नाले में गिरे, सूर्यपुरा में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर

सूर्यपुरा के ताजिया चौक गली में नाली निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने से बुजुर्गों और बच्चों को हो रही दिक्कत।

Rohtas News : रोहतास जिला के सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बंगला चौक स्थित ताजिया चौक गली में नाली सफाई और निर्माण कार्य के दौरान पुराना नाला उखाड़कर छोड़ दिए जाने से लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद लोगों के आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

घर से निकलना हुआ मुश्किल, पैदल चलना भी जोखिम भरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि गली के दोनों ओर रहने वाले परिवारों के लिए घर से निकलना और वापस लौटना बेहद मुश्किल हो गया है. पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है.

दो लोग खुले नाले में गिरे

ग्रामीण बीरेंद्र लाल, रिंकू और गोलू ने बताया कि नाली निर्माण जरूरी है, लेकिन बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए गली बंद कर देना प्रशासनिक लापरवाही है. उन्होंने बताया कि अब तक दो लोग खुले नाले में गिर चुके हैं. हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं.

ग्रामीणों ने जल्द समाधान की उठाई मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए और नाली निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को रोजाना हो रही परेशानी से राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >