सासाराम : दिनारा में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकला छठियार जुलूस, भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

रोहतास के दिनारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर परंपरागत छठियार जुलूस निकाला गया। पूर्व विधायक विजय मंडल ने शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

प्रतिनिधि, दिनारा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिनारा में बुधवार को परंपरागत छठियार जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाला गया. इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए. पूरे दिनारा बाजार का माहौल कृष्णमय हो गया.

बलदेव हाई स्कूल से भलुनीधाम तक गया जुलूस

कार्यक्रम का शुभारंभ दिनारा बलदेव हाई स्कूल से हुआ. इसके बाद जुलूस बाजार होते हुए भलुनीधाम तक गया. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाये.

पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल हुए शामिल

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनारा के पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल उपस्थित हुए. उन्होंने जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि यह जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा. उन्होंने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने की अपील

पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया. उन्होंने आततायियों पर वार कर धर्म की स्थापना की और पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया. आज हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है.

सुख शांति और समृद्धि की कामना

उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल सभी लोग भगवान श्रीकृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलकर सुख, शांति और समृद्धि के लिए दिनारा वासियों की कामना करते हैं. हमारी कामना है कि सबका विकास हो, सभी लोग आगे बढ़ें और क्षेत्र में आपसी सहयोग और सौहार्द हमेशा बना रहे.

जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

कृष्ण की झांकियां और भजन मंडलियां बनीं आकर्षण

इस दौरान जुलूस में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां, डीजे और भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए.

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद किया गया है. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समीप गणमान्य लोग मौजूद रहे.

सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार शर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >