नवाडीह गांव में बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए लगे पिंजड़े

SASARAM NEWS.रोहतास थाना क्षेत्र के नवाडीह और ढेलाबाद गांव में 29 दिसंबर को जंगल से आये बंदरों ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. दोनों महिलाएं अपने-अपने घर की छत पर काम कर रही थीं.

29 दिसंबर को महिलाओं को काटने बाद प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था मद्दा

अकबरपुर.

रोहतास थाना क्षेत्र के नवाडीह और ढेलाबाद गांव में 29 दिसंबर को जंगल से आये बंदरों ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. दोनों महिलाएं अपने-अपने घर की छत पर काम कर रही थीं. इस घटना को प्रभात खबर ने 30 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद वन विभाग हरकत में आया और ग्रामीणों को राहत दिलाने की दिशा में कदम उठाया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी डेहरी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जंगली बंदरों से ग्रामीणों को लगातार परेशानी हो रही थी. इसी को देखते हुए विभाग की दो सदस्यीय टीम, जिसमें वनपाल लालाबाबू साव और वन रक्षी दीपक कुमार शामिल हैं, को गांव भेजकर पिंजड़ा लगाया गया है.

बंदरों के पकड़े जाने पर जंगल में छोड़ा जायेगा

वनपाल लालाबाबू साव ने बताया कि जिस स्थान पर बंदर प्रतिदिन आकर बैठते थे, उसी जगह पिंजड़ा लगाया गया है. पिंजड़े में मूंगफली समेत अन्य खाद्य सामग्री रखी गयी है, ताकि बंदर उसमें प्रवेश कर सकें. उन्होंने बताया कि यदि एक भी बंदर पिंजड़े में पकड़ में आता है, तो उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा. उम्मीद है कि इसके बाद अन्य बंदर भी जंगल की ओर लौट जायेंगे. इस पहल से गांव के लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

पिंजड़ा लगने के बाद गांव में बंदरों की आवाजाही कम हो गयी

ढेलाबाद निवासी व पूर्व उप प्रमुख राम बहादुर आजाद ने कहा कि अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रिय हुआ. बंदरों के आतंक से गांव की महिलाएं और बच्चे काफी डरे हुए थे. पिंजड़ा लगने के बाद पिछले 24 घंटे से गांव में बंदरों की आवाजाही कम हो गयी है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को ढेलाबाद गांव में अनारकली कुंवर (करीब 70 वर्ष), पति स्वर्गीय हरिहर सिंह,और दीपिका कुमारी (करीब 10 वर्ष), पिता दीपक कुमार गुप्ता, को बंदरों ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था. वहीं, इससे पूर्व 19 अगस्त को भी ढेलाबाद में बंदरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया था. उस दौरान सोनम देवी, लालो देवी, सोनवा कुंवर, छोटू शाह, गोलू कुमार और आरती कुमारी समेत अन्य लोग घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >