हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली शोभायात्रा

हाथी-घोड़े, रथ और हजारों श्रद्धालुओं से सजी आस्था की झलक

बरना में जलयात्रा के साथ महायज्ञ का आगाज काव नदी तट से जल संचय कर लौटी भव्य शोभायात्रा हाथी-घोड़े, रथ और हजारों श्रद्धालुओं से सजी आस्था की झलक फोटो-4- काव नदी तट पर जलभरी करते श्रद्धालु. प्रतिनिधि, राजपुर प्रखंड के बरना गांव स्थित श्री कृष्ण गोवर्धन भगवान एवं हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए जल संचय के लिए रविवार को शोभायात्रा निकाली गयी. यह यात्रा तपोमूर्ति संत श्री सुंदर राज स्वामी के सानिध्य में संपन्न हुई. शोभायात्रा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर ऐहरी भोपतपुर गांव होते हुए बाजितपुर काव नदी तट पर पहुंची. वहां ब्राह्मण आचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री, दिनेश शुक्ला, नारायण जी, जगरोपनाचार्य जी, विश्वनाथ द्विवेदी, काशीनाथ पांडेय, आचार्य चंद्रशेखर पांडेय, विजयकांत स्वामी व तरारी थाना क्षेत्र के कपुर डिहरा हनुमान मंदिर के महंत रघुनाथ दास जी समेत अन्य वेद मर्मज्ञ आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ वरुण पूजन कराया. इसके बाद महायज्ञ की प्रधान कलशधारी गांव की संगीता कुमारी व सुरेश सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं के कलश में यज्ञार्थ जल संग्रह कराया गया. शोभायात्रा में सुअरा, बिशुनपुर, बघैला, रोतवा, घोडिही, पडरिया, पकड़ी, कर्मकिला, मंगरवलिया, बरना, भलुआही, नावाडिह, कुझी, बरांव, बरईचा और सुल्तानपुर समेत कई गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल रहे. दर्जनों घोड़े, ऊंट, हाथी, सैकड़ों चारपहिया वाहन, रथ व हजारों पैदल महिला-पुरुष श्रद्धालुओं से सुसज्जित शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही.यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आस-पड़ोस के गांवों में कई स्थानों पर शर्बत व पेयजल की व्यवस्था की गयी. यज्ञ आयोजन समिति सदस्य राकेश सिंह, साधु जी, संजय कुमार, गणेश यादव, नवलेंदु पांडेय, ददन पांडेय, विजय सिंह, शंकर साह, अजय कुमार, उपेंद्र साह और अजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को अग्नि प्रवेश के साथ महायज्ञ शुरू हुआ. इसकी पूर्णाहुति व भंडारा 21 फरवरी को होगा. उन्होंने बताया कि दिन में देश के विभिन्न भागों से आये भागवत मर्मज्ञ विद्वानों के श्रीमुख से कथा प्रवचन होगा, जबकि रात में श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >