Chhapra News : नहाय-खाय के लिए दही लाने गये युवक की बाइक के धक्के से मौत

Chhapra News : नहाय-खाय के दिन अपने दोस्त के साथ दही लाने गये एक युवक की बाइक से धक्का लगने से मौत हो गयी. मृत युवक पीपरा सिंगाही गांव निवासी संतोष प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है .

पानापुर. नहाय-खाय के दिन अपने दोस्त के साथ दही लाने गये एक युवक की बाइक से धक्का लगने से मौत हो गयी. मृत युवक पीपरा सिंगाही गांव निवासी संतोष प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है .घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अरुण मंगलवार की सुबह अपने दोस्त तारकेश्वर दास के पुत्र रविशेखर कुमार के साथ साइकिल से दही लाने सीमावर्ती बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कर्मशीला गांव गया था. वापसी के क्रम में कर्मशीला पहाड़पुर गांव के बीच तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने उसके साइकिल में धक्का मार दिया . जिससे घटनास्थल पर ही अरुण की मौत हो गयी जबकि रविशेखर घायल हो गया. इस बीच बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व छठव्रत का उत्सवी माहौल मातम में बदल गया. घटना की सूचना मिलते ही पानापुर व बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि घटनास्थल बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में था इसलिए बैकुंठपुर पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजवाया. इस मामले में मृतक के पिता ने बैकुंठपुर थाने में आवेदन दिया है. जिसमें हमीदपुर गांव के एक युवक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने व धक्का मारने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >