Saran News : अरदेवा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग तीन घर जलकर राख

प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर खाक हो गये.

तरैया. प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर खाक हो गये. इस घटना में दो परिवारों का पूरा घर और सामान जल गया, जबकि एक घर को आंशिक क्षति पहुंची है. अग्निपीड़ितों में हीरा साह और संजय साह का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है, जबकि राकेश कुमार सिंह का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. जानकारी के अनुसार, हीरा साह और संजय साह अपने-अपने परिवार के साथ सोए हुए थे कि अचानक बाहर से लोगों ने आग लगने की सूचना दी. शोर सुनकर परिजन घर से बाहर भागे, लेकिन तब तक आग की लपटें तेज़ी से फैल चुकी थीं. ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मुखिया सुशील कुमार सिंह के प्रतिनिधि मणिप्रताप सिंह ने तुरंत तरैया थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. मौके पर फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक हीरा साह और संजय साह का पूरा घर जलकर राख हो चुका था. घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, गैस सिलिंडर, सिलाई मशीन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अंचल कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी है. माधोपुर मुखिया सह जदयू नेता सुशील कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही मणिप्रताप सिंह, अमित सिंह, डबू सिंह और बबलू सिंह ने भी पीड़ितों को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >