Saran News : यादवपुर में निर्दोष दुकानदार को फंसाने की साजिश नाकाम

Saran News : थाना क्षेत्र के यादवपुर में एक व्यक्ति द्वारा दुकान के छज्जे पर लोडेड कट्टा व गोली रख दुकानदार को फंसाने की साजिश रची गयी.

दरियापुर. थाना क्षेत्र के यादवपुर में एक व्यक्ति द्वारा दुकान के छज्जे पर लोडेड कट्टा व गोली रख दुकानदार को फंसाने की साजिश रची गयी. हालांकि पुलिस ने फंसाने की कोशिश करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि यादवपुर के कुणाल कुमार का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है. कुणाल को फंसाने की नीयत से उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसकी दुकान के करकट के छज्जे पर लोडेड कट्टा व एक जिंदा गोली रख दिया. फिर पुलिस को मोबाइल से सूचना दे दी. पुलिस कुणाल की दुकान पर पहुंची और छज्जे के ऊपर काले पॉलीथिन में छुपा कर रखा गया लोडेड कट्टा व एक गोली बरामद की. लेकिन तब तक काफी दुकानदार वहां पहुंच गये. सभी दुकानदार कुणाल को निर्दोष बताने लगे. इस पर पुलिस को सूचना देने वाले पर शक हो गया. इसके बाद पुलिस ने सूचक के मोबाइल नंबर के आधारपार प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >