Saran News : सड़क किनारे गड्ढे से बरामद हुआ पूर्व बीडीसी सदस्य का शव, जांच में जुटी पुलिस

दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी खजुरिया टोला गांव के समीप रविवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से एक दिन से लापता पूर्व पंचायत समिति सदस्य का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ.

दाउदपुर(मांझी). दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी खजुरिया टोला गांव के समीप रविवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से एक दिन से लापता पूर्व पंचायत समिति सदस्य का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बरवा गांव निवासी स्व दरोगा सिंह के पुत्र राजेश्वर सिंह उर्फ ठाकरे (60 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, राजेश्वर सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकले थे. लेकिन वे घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चला. रविवार सुबह शौच के लिए गयी महिलाओं ने सड़क किनारे गड्ढे में शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की. राजेश्वर सिंह इनायतपुर पंचायत से दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे. इलाके में उनकी पहचान एक मिलनसार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति की थी. उनके दो बेटियां और एक बेटा है. जो वर्तमान में नेवी में कार्यरत है. पत्नी का बहुत पहले निधन हो चुका है. एक बेटी की शादी हो चुकी है. जबकि दूसरी पुत्री शादी की तैयारी चल रही थी. परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थे और हाल ही में दिल्ली से इलाज कराकर लौटे थे. सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पायेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >