शिव चर्चा के दौरान पोखर में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Saran News : सरायबक्स के पोखरा में शिव चर्चा के दौरान एक दुखद घटना हुई. खेलते-खेलते पोखर में गिरने से छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Saran News : स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायबक्स पोखरा में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मां के साथ शिव चर्चा में गई थी बच्ची

मृतका की पहचान सरायबक्स टोला गांव निवासी सुभाष राय की छह वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रीति रविवार को अपनी मां के साथ सरायबक्स पोखरा के समीप आयोजित शिव चर्चा में शामिल होने गई थी. इस दौरान उसकी मां धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त थी.

खेलते-खेलते पोखर में गिर गई मासूम

बताया जाता है कि खेलते-खेलते प्रीति पोखर के किनारे पहुंच गई और अनजाने में पानी में गिर गई. काफी देर बाद स्थानीय लोगों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम बेटी का शव देखते ही उसकी मां दहाड़ मारकर रोने लगी. वहीं, उसके भाई करण कुमार, अंशु कुमार, प्रियांशु कुमार और सत्यम कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >