सारण से मो युसूफ की रिपोर्ट
Saran Rain News: सारण जिले के परसा क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी. सुबह से आसमान में छाए काले बादलों और रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. इस बदलाव से जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं धान की खेती कर रहे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई.
Saran Rain News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज
परसा क्षेत्र में मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे. तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया. तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.
सारण की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Parsa Rain News: उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस
लगातार पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. बारिश शुरू होते ही बाजारों, गांवों और मोहल्लों में लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी. बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि घरों में रह रहे लोगों ने भी मौसम सुहावना होने पर राहत महसूस की.
Saran Farmer News: किसानों के लिए वरदान साबित हुई बारिश
यह बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही. किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी (बिचड़ा) पहले ही तैयार कर दी गई थी, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से पौधे सूखने लगे थे और बीज खराब होने की आशंका बढ़ गई थी. समय पर हुई बारिश से धान की नर्सरी को नया जीवन मिला है.
Saran Weather Update: धान की रोपाई को मिलेगी रफ्तार
किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक नियमित बारिश होती रही तो धान की रोपाई समय पर पूरी हो सकेगी. इससे बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ेगी. किसानों के अनुसार मानसून की यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी.
खेती के साथ जनजीवन पर भी सकारात्मक असर
बारिश के बाद पूरे परसा क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया. गर्मी और उमस कम होने से लोगों को राहत मिली है. वहीं खेतों में नमी बढ़ने से कृषि कार्यों में भी तेजी आने की संभावना है. मौसम के अनुकूल बने रहने और नियमित बारिश होने पर धान की रोपाई तेजी से आगे बढ़ेगी. किसान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि खरीफ सीजन की फसल बेहतर हो सके.
Also Read: जेपीयू के कॉलेजों में 1 जुलाई से Red Run 2026, छात्रों को मिलेगी HIV/AIDS से बचाव की जानकारी
