सारण में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 32 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस और अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Bihar News: सारण में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस दौरान अवैध शराब, हथियार और नकदी भी बरामद की गई, जबकि वाहन जांच में लाखों का जुर्माना वसूला गया.

Bihar News: सारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर 27 मार्च को पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग मामलों के कुल 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

अभियान का मकसद क्या था?

इस अभियान का मुख्य फोकस अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर था. पुलिस टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर शराब माफिया और अन्य अपराधियों पर शिकंजा कस दिया. गिरफ्तार आरोपितों में 16 लोग शराब सेवन के मामले में पकड़े गए, जबकि 5 लोग अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए गए. इसके अलावा एक वारंटी, हत्या के प्रयास के दो आरोपी, चोरी के दो, आर्म्स एक्ट के चार और अन्य मामलों के दो आरोपित भी शामिल हैं.

40 लीटर अवैध शराब और 15 जिंदा कारतूस बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. टीम ने 40 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसके साथ ही एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन, 640 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी चोट है.

157 वाहनों की भी की गई जांच

इसी के साथ पुलिस ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया. इस दौरान 157 वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 3,30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि सारण पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

Also Read: बिहार के इस जिले में जल्द शुरू होगा राज्य का दूसरा रोपवे, वाणावर पहाड़ की चोटी तक मिनटों में पहुंचेंगे टूरिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >