सारण में अंतिम संस्कार में आया युवक स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ की टीम करेगी खोजबीन…

Saran News: सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में आया एक युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गया. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

Saran News: सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में आया एक युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गया. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. मृत युवक की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के गौरा बावन बिचला टोला निवासी कामेश्वर राय के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है. युवक की डूबने की सूचना जैसे हीं घरवालों को मिली अफरातफरी मच गया.

जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार गांव के भगवान राय के अंतिम संस्कार में सेमरिया शमशान घाट पर आया था. अंतिम संस्कार होने के उपरांत वह सरयू नदी स्नान करने गया. इसी दौरान पानी के तेज बहाव में फंसकर वह गहरे पानी में चला गया. डूबते देख अंतिम संस्कार में शामिल लोग बचाने के लिए कूदे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बचा नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: दफ्तर में शराब पीकर मसाज करवाने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किए गए सस्पेंड…

स्थानीय गोताखोर भी खोजे, नहीं मिला शव

बता दें कि सूचना जैसे हीं फैली वहां स्थानीय गोताखोर भी पहुंचे लेकिन शव नहीं मिल पाया. तेज नदी की धार में बह गया. हालांकि अभी खोजने की प्रयास जारी है अभी भी लोग खोज रहे हैं लेकिन पता नहीं लग पा रहा है. बता दें कि परिजन SDRF टीम की मांग प्रशासन से कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: अपनी हीं भतीजी से लव मैरिज कर वीडियो जारी करने वाले बिहार के उप नगर आयुक्त सस्पेंड, अपहरण का भी दर्ज था मामला…

एसडीआरएफ को दी गई है सूचना

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा कि मृतक के परिजनों ने आवेदन दिया है. वहीं, सीओ कौशल किशोर ने कहा कि युवक की डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय गोताखोरों के सहायता से देर शाम तक खोजने की प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. उन्होंने ने कहा की एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गयी है. सुबह से खोजबीन शुरू हो जायेगी.

UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >