छपरा. नगर निगम क्षेत्र के दरोगा राय चौक से भगवान बाजार स्टेशन रोड तक गुरुवार को तीन महीने के भीतर चौथी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के तहत 50 से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. एक दर्जन से अधिक दुकानदारों द्वारा सड़क और नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया और जुर्माना भी लगाया गया.
जिला प्रशासन की टीम एसडीओ नितेश कुमार के नेतृत्व में जैसे ही मौके पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी अपना-अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे. कई दुकानदारों ने सड़क और नाले पर चूल्हा और सीढ़ी लगा दी थी, जिसे एसडीओ ने तुरंत हटवाया. उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि अगर भविष्य में कोई दुकान सड़क पर लगायी गयी, तो स्थानीय थाना को आदेश देकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.स्टेशन रोड में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाले पर बने पक्के अतिक्रमण ध्वस्त
नगर निगम क्षेत्र के दरोगा राय चौक से भगवान बाजार स्टेशन रोड तक गुरुवार को तीन महीने के भीतर चौथी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

स्टेशन रोड में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाले पर बने पक्के अतिक्रमण ध्वस्त