डेढ़ साल पूर्व अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

आज से करीब डेढ़ साल पहले थाना क्षेत्र के बिजौली गांव से अपह्रृत एक युवक के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पानापुर. आज से करीब डेढ़ साल पहले थाना क्षेत्र के बिजौली गांव से अपह्रृत एक युवक के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त बिजौली गांव निवासी धर्मेंद्र राम एवं करचोलिया गांव निवासी राजेश राम बताये जाते हैँ. मालूम हो कि बिजौली गांव निवासी संवारी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें कहा था कि मेरा 25 वर्षीय पुत्र संजय नट करचोलिया गांव निवासी राजेश राम के साथ शिमला कमाने गया था. वापस आने के बाद वह दुबारा शिमला नहीं जाना चाहता था और राजेश राम का बकाया तीन हजार रूपये लौटाने की बात कह रहा था.आरोपित उसपर शिमला चलने का लगातार दबाव डाल रहे थे. इस बीच एक सितंबर 2024 की दोपहर बिजौली गांव निवासी धर्मेंद्र राम, करचोलिया गांव निवासी राजेश राम, सतजोड़ा गांव निवासी छोटेनलाल महतो एवं प्रसाद महतो मेरे पुत्र के साथ मारपीट किये एवं उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >