23 फरवरी से चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, स्वस्थ अंतराल और संतुलित परिवार के उद्देश्य से 23 फरवरी से 20 मार्च तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जायेगा.

छपरा. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, स्वस्थ अंतराल और संतुलित परिवार के उद्देश्य से 23 फरवरी से 20 मार्च तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान को इस बार विशेष रूप से पुरुषों की भागीदारी और सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित होगा. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जब परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी न रहकर पूरे परिवार का साझा निर्णय बनेगा तभी इसके बेहतर परिणाम सामने आयेगे. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. अभियान के दौरान पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पंचायत स्तर पर पुरुष समूह बैठकें, चौपाल संवाद और प्रेरक सत्र आयोजित कर यह बताया जाये कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है. पुरुष नसबंदी एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है. जिसमें अस्पताल में कम समय लगता है और मरीज जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकता है. इन सम्मेलनों में आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदियां मिलकर संवाद स्थापित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >