24 फरवरी से शुरू होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा 24 फरवरी से विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में निर्धारित शेड्यूल पर ली जायेगी.

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा 24 फरवरी से विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में निर्धारित शेड्यूल पर ली जायेगी. विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम भी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा रहा है. जेपीयू के विभिन्न पीजी विभागों तथा पीजी कॉलेजों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सूचना प्रकाशित की गयी है. परीक्षा विभाग द्वारा भी कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है. परीक्षा से पूर्व विभागों में प्रयोगशाला से संबंधित उपकरणों को भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि इस सत्र के मुख्य विषयों की परीक्षा 20 फरवरी को पूरी हो जायेगी. जिसके बाद 24 से 26 फरवरी के बीच विषयवार प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा का आयोजन भी होगा. मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी प्रारंभ कर दिया जायेगा. प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा संपन्न कराने के उपरांत 27 फरवरी तक सभी विभागों को अंक पत्र सबमिट करने का भी निर्देश दिया गया है. मार्च के दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रयोगशाला को दुरुस्त करने का मिला निर्देश

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों में पीजी की प्रायोगिक परीक्षा का विषयवार शेड्यूल प्रकाशित किया जा रहा है. प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की एक टीम विभागों का निरीक्षण भी करेगी. किसी भी हाल में प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पूर्व में पीजी के कुछ सत्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान यह शिकायत मिली थी कि छात्रों से अवैध उगाही कर अंक दे दिया गया था. जिसके बाद इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन काफी सजग है. सभी विभागों को प्रायोगिक परीक्षा का मेटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं जिन विभागों ने अब तक प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया है. उन्हें 21 तक हर हाल में शेड्यूल प्रकाशित कर देने का निर्देश दिया गया है.

गुरुवार को अनिवार्य एडिशनल विषय की हुई परीक्षा

विदित हो कि इस समय पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के मुख्य विषयों की परीक्षा चल रही है. यह परीक्षा 20 फरवरी को समाप्त हो जायेगी. 19 फरवरी को पहली व दूसरी पाली में अनिवार्य एडिशनल विषय का पेपर आयोजित किया गया. पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के एडिशनल पेपर की परीक्षा हुई. जबकि दूसरी पाली में सोशल साइंस संकाय के छात्र-छात्राओं के एडिशनल विषय की परीक्षा हुई. 20 फरवरी को पहली पाली में कॉमर्स तथा मानविकी संकाय के छात्र-छात्राओं के अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा आयोजित होगी. चुकी पीजी में अब सीबीसीएस सिलेबस लागू है. जिसके अंतर्गत कोर कोर्स में मेजर व माइनर सब्जेक्ट के साथ अनिवार्य एडिशनल विषय भी शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >