तरैया में धूमधाम से मनायी गयी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

प्रखंड के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य मार्ग में स्थित भटौरा देवी स्थान परिसर में गुरुवार को भारतीय इतिहास के सबसे बड़े योद्धा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी.

तरैया. प्रखंड के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य मार्ग में स्थित भटौरा देवी स्थान परिसर में गुरुवार को भारतीय इतिहास के सबसे बड़े योद्धा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. जयंती समारोह जदयू नेता सह 20 सूत्री सदस्य सुजीत पटेल की अध्यक्षता में मनाया गया. वक्ताओं ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 ई. में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था. आज पूरे देश व प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनायी जा रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस समय स्वराज का स्वप्न देखा.जब देश का अधिकांश भाग विदेशी सत्ता के अधीन थे. उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, रणनीति व जनसमर्थन से असंभव को भी संभव करके दिखाया. वहीं माधोपुर मुखिया सह जदयू प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पटना में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व अमनौर विधायक सह पटेल छात्रवास निर्माण ट्रस्ट बिहार के संयोजक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल के नेतृत्व में भव्य तरीके से मनायी गयी. जयंती समारोह में मुख्य रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष तरैया सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद,पूर्व बीडीसी नागेन्द्र प्रसाद,यशवंत कुमार सिंह, शेखर पटेल,रणधीर पटेल,अजय पटेल,राज किशोर पटेल,अमित साह, विकास पटेल,आदित्य शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >